रामपुर ब्रेकिंग: दलित को न्याय दिलाने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ रामपुर पहुंचे चंद्रशेखर आज़ाद। न्याय ना मिलने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी।



      FEBRUARY 28, 2024 WEDNESDAY.     
      NATIONAL HUSSAINI 72 NEWS.      


    रामपुर:     आपको बता दें की 28 फरवरी 2024 को भीम आर्मी के संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद जनपद रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा में पहुंचे। जहां ग्राम समाज की ज़मीन पर जाटव समाज के लोगों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का बोर्ड लगाए जाने से नाराज़ होकर उप जिलाधिकारी मिलक द्वारा पुलिस प्रशासन को साथ लेकर दलित समाज के लोगों पर गोलियां चलवा दी। जिससे जाटव समाज के छात्र सोमेश जाटव की गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। सोमेश जाटव को न्याय दिलाने के लिए एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद अपने हज़ारों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बड़ा पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने वहां सोमेश जाटव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अच्छन अंसारी एडवोकेट, राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य अमित कसाना, मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष पुष्पेंद्र राना, मंडल महासचिव विवेक सेन, रामपुर जिला अध्यक्ष ऋषि गौतम, संभल जिला अध्यक्ष सतवीर आजाद, चौधरी नौशाद अली, मुरादाबाद मंडल प्रभारी उस्मान सैफी, बरेली जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्वेश अली अंसारी, भीम आर्मी मंडल अध्यक्ष विकास बाबू एडवोकेट, युवा मोर्चा बरेली मंडल अध्यक्ष सुमित गौतम, महानगर प्रभारी शिवम भारती, महानगर अध्यक्ष रियाज़ अहमद, जिला सचिव नईम कुरैशी, अतुल वाल्मीकि  सहित भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी तादाद में तथा आस पड़ोस के गांव के बड़ी तादाद में बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे।


 एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद ने शासन और प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पीड़ित परिवार के साथ न्याय नहीं किया गया और प्रशासन द्वारा जो वादा किया गया है वह जल्दी पूरा नहीं किया गया तो भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता  जनपद रामपुर में मुख्यालय पर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करके पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे।

   रिपोर्ट: तकी़ रज़ा।                                   

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने