UP IAS Transfer : योगी सरकार ने नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले।
Hussaini72News/UPGovt/IASTransfer
September 2, 2023, Saturday
लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार रात 9 जिलों के जिला अधिकारियों (DM) का तबादला कर दिया है. जिलाधिकारी बस्ती सुश्री प्रियंका रंजन को जिलाधिकारी मिर्जापुर , जिलाधिकारी मिर्जापुर सुश्री दिव्या मित्तल को जिलाधिकारी बस्ती , जिलाधिकारी ललितपुर आलोक सिंह को जिलाधिकारी कानपुर देहात ,अजय त्रिपाठी विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एव इलेक्ट्रॉनिकस विभाग उत्तर प्रदेश शासन व प्रबंध इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन लखनऊ को जिलाधिकारी ललितपुर ,महेंद्र सिंह तंवर उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण, गोरखपुर जिला अधिकारी संत कबीर नगर ,उमेश मिश्रा जिला अधिकारी बिजनौर को जिलाधिकारी कुशीनगर नगर ,रविंद्र कुमार मंदर जिलाधिकारी रामपुर को जिला अधिकारी बिजनौर ,अनिल कुमार अग्रवाल जिला अधिकारी एटा को जिला अधिकारी रामपुर , प्रेम रंजन सिंह मुख्य कार्यपालक अधिकारी ,भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को जिला अधिकारी एटा बनाया गया है.
~Hussaini72News~
Tags
राजनीति