विदेश: पेरू की एक भूमिगत कब्र में मिली एक रहस्यमय ममी।

विदेश: पेरू की एक भूमिगत कब्र में मिली एक रहस्यमय ममी।

 



Hussaini72News/विदेश/Peru

सितंबर 1, 2023 शुक्रवार


पेरू:  पेरू में वर्ष 2021 में एक भूमिगत कब्र में एक ममी की खोज की गई है। जो पूरी तरह से रस्सियों में बंधी हुई है और उसके हाथों से उसका चेहरा ढका हुआ है।
 नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सैन मार्कोस (National University of San Marcos) के पुरातत्वविदों को पेरू के तटीय शहर और राजधानी लीमा से 15.5 मील अंदर एक महत्वपूर्ण स्थल काजामारक्विला (Cajamarquilla) में ये ममी अच्छी स्थिति में मिली।
अनुमान के अनुसार ये ममी 800 से 1200 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है। रस्सियों से बंधी और भ्रूण की स्थिति में ममी की आकर्षक मुद्रा पहली नज़र में डरावनी लगती है।
शोधकर्ताओं का मानना ​​है कि यह दक्षिणी पेरू की अंतिम संस्कार प्रथा है। कब्र मे ममी के साथ चीनी मिट्टी की चीज़ें, वनस्पति अवशेष और पत्थर के उपकरण भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने