ईराक: भारतीय पत्रकारो ने दी ईराक में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को श्रद्धांजलि।

ईराक: भारतीय पत्रकारो ने दी ईराक में  इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को श्रद्धांजलि।

 "NDTV पत्रकार सौरभ कुमार शाही, सौरभ शुक्ला, TV9 की सुमैरा खान,कमर आगा़ एसबी आदि पहुंचे ईराक के शहर कर्बला"!







Hussaini72News/चेहल्लुम/अजादारी/ईराक

September 9, 2023


ईराक:  इस वर्ष इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहल्लुम पर भारतीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ईराक मे जाकर इमाम हुसैन के रोज़े पर हाज़िरी दी। जिसमें एनडीटीवी के पत्रकार सौरभ कुमार शाही, सौरभ शुक्ला, टीवी9 की सुमैरा खान, कमर आगा एसबी और अन्य शामिल थे। 

  इस प्रतिनिधिमंडल ने इराक के शहर कर्बला पहुंचकर शहीदों के गुरु इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके 72 साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।  अरबाईन "चेहल्लुम"  1445 (एच) के मौके पर इन पत्रकारों ने  प्रसिद्ध नौहाख्वान मीर हसन मीर के साथ नौहा पढ़कर इमाम हुसैन से मौहब्बत का इजहार किया।

  हर साल की तरह इस वर्ष भी चेहलुम के अवसर पर दुनियाभर से करोड़ों जायरीनों ने कर्बला पहुँचकर अज़ादारी की और इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम को खिराजे अकीदत पेश किया। कर्बला में चारों तरफ अजादार ही अजादार नज़र आ रहे थे और फिज़ा मे या हुसैन या हुसैन की सदाएं गूंज रही थी। अजा़दार नौहा व मातम करते हुए 'बैनुल हरमैन' की तरफ़ बढ़ रहे थे। कर्बला में मौजूद करोड़ों ज़ायरीन में हर मज़हब के इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वाले लोग मौजूद थे, जो  उनकी कुर्बानी पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। चेहल्लुम के मौके पर कर्बला में सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम थे। इराकी सेना, स्वयंसेवी फोर्सेस व वहां के आम बाशिंदे पूरी तरह जायरीन की खिदमत मे लगे थे। हिंदुस्तान से भी हर साल लाखों की संख्या में जायरीन जातें हैं।
  हर साल ईराक की सरकार जायरीनों की आधिकारिक संख्या जारी करती है। पिछले साल की आधिकारिक जायरीनों की संख्या 21198640 थी जो इस साल बढ़कर 22019146 हो गई।

                 ~Hussaini72News~

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने