पेंशन शंखनाद रैली की सफलता को हुई मीटिंग, 1अक्बटूबर को बसों से जाएंगे अटेवा कर्मचारी दिल्ली।

Breaking News:  पेंशन शंखनाद रैली की सफलता को हुई मीटिंग, 1अक्बटूबर को बसों से जाएंगे अटेवा कर्मचारी दिल्ली।





Hussaini72News/ATEWA/शंखनाद रैली

September 26, 2023


संभल,यूपी:  

विकास खण्ड रजपुरा के सभागार में  अटेवा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 अक्टूबर 2023 , रविवार को  दिल्ली  जाने वाली पेंशन शंखनाद रैली के बारे  में विस्तार से चर्चा की गई।
इसके अलावा अटेवा संगठन का विकास खण्ड स्तर पर विस्तार भी किया गया और  साथ ही सदस्यता /सहयोग आदि पर बात की गई। सभी साथियों ने बुढ़ापे की लाठी के लिए मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बैठक में पंचायत से एनपीएस के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों की अटेवा मीटिंग में उपस्थिति अपेक्षित  रही ।
आज जनपद कार्यकारिणी  के समक्ष  ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन  किया गया। ब्लॉक संरक्षक धीरेश  यादव ,अध्यक्ष श्री राजकुमार सिद्धार्थ  महामंत्री श्री गौरव यादव, कोषाध्यक्ष श्री देवदत्त शर्मा, प्रवक्ता महेन्द्र सिंह सहगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, संगठन मंत्री डॉ कमल किशोर, उपाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, संगठन मंत्री दिनेश यादव, उपाध्यक्ष महिला शिवांगी शर्मा, अनिल कुमार जी, उपाध्यक्ष ताहिर खान,वीरबहादुर, देवव्रत आर्य, अशोक कुमार,  मनोज यादव, आनंद कुमार, शिवकुमार, हेमन्त वार्ष्णेय को मनोनीत किया। इस मौक़े पर जनपद अध्यक्ष प्रहलाद यादव, कालाराम यादव , मनजीत मोहन, नईमुद्दीन अली अहमद, मो.उमर, चौहान सिंह, डां धर्मवीर यादव, आदि  पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने