National Teacher Award: फतेहपुर की सरकारी स्कूल की शिक्षिका आसिया फारूकी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार-2023।

 National Teacher Award: 

फतेहपुर की सरकारी स्कूल की शिक्षिका आसिया फारूकी को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार-2023।




Hussaini72News/बेसिकशिक्षा/UP/

लखनऊ:.  पांच सितंबर शिक्षक दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। यह कार्यक्रम विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए देश भर से कुल 50 शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें यूपी के बुलंदशहर, मेरठ व फतेहपुर के भी तीन शिक्षक शामिल हैं।

प्रदेश के चयनित शिक्षकों में प्राइमरी स्कूल अस्ति, फतेहपुर की आसिया फारूकी, शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज जहांगीराबाद बुलंदशहर के प्राचार्य चंद्र प्रकाश अग्रवाल और के एल इंटरनेशनल स्कूल मेरठ के सुधांशु शेखर पंडा शामिल हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के लिए ये गर्व की बात है कि  राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के लिए जनपद फतेहपुर से आसिया फारूकी का भी चयन हुआ है।

आसिया फारूकी नगर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल अस्ती में कार्यरत हैं और उनको बहुत से राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके है।आसिया की पहली नियुक्ति 2008 में हुई थी।उन्होने बेसिक शिक्षा के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने अस्ती स्कूल में जाकर वहां की सूरत बदल दी। पहले स्कूल की छात्र संख्या बहुत कम थी जिसको उन्होंने बढ़ाया। इस स्कूल में बच्चे नाम नहीं लिखाते थे, आज कान्वेंट स्कूल के छात्र भी यहां नाम लिखाकर पढ़ रहे हैं। इस स्कूल का शैक्षणिक माहौल बहुत अच्छा है। स्कूल में सारे भौतिक संसाधन मौजूद हैं जिनको शिक्षिका ने अपने स्वंय के प्रयास से यहां पर उपलब्ध कराए हैं।

 आसिया ने विद्यालय में निम्न कार्य कराऐ:

1. इंटरलॉकिंग कराई 

2. स्वयं के खर्च से लोहे की ग्रिल लगवाई।

3. पंखे और एलईडी की व्यवस्था की।

4. स्वयं के खर्चे से फर्नीचर की व्यवस्था की।

5. पौधे लगाकर विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाया।

इन कार्यों के अतिरिक्त भी बहुत से एैसे कार्ये किये जिससे आज उनका स्कूल उस क्षेत्र में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। शिक्षा के प्रति समर्पण व समाजसेवा मे उनके योगदानों के लिए उनका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने