मेरठ: हाजी हसन अब्बास इब्ने मुजाविर हुसैन की बरसी की मजलिस हुई मुनाकिद।

 मेरठ: हाजी हसन अब्बास इब्ने  मुजाविर हुसैन की बरसी की मजलिस हुई मुनाकिद




Hussaini72news/AzadariNews/Meerut

अगस्त 24, 2023  बृहस्पतिवार

मेरठबुधवार शाम को जैदी नगर इमाम बारगाह मे  मरहूम हसन अब्बास इब्ने मुजाविर हुसैन की मजलिस मुनाकिद की गई।  मजलिस मे मरसियाख्वानी जनाब अनवर मेरठी व हमनवां ने की।

मजलिस को खिताब मौलाना अल्ताफ हुसैन साहब ने किया। मौलाना ने मजलिस मे मौहब्बते अहलेबैत अलेहिस्सलाम की जिंदगी पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों को अहलेबैत अलैहिस्सलाम के बताए रास्ते पर चलने की ताक़ीद की। मजलिस में मौलाना ने कर्बला में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के सामने आई मुसीबतों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इमाम हुसैन ने कर्बला में इंसानियत बचाने के लिए अपने सारे परिवार व साथियों की कुर्बानियां दी। मजलिस में काफ़ी तादाद मे अजा़दार शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने