ब्रेकिंग न्यूज़ !!!!! चन्द्रयान-3: भारत अतंरिक्ष में रचने वाला है इतिहास। चन्द्रयान-3, चंद्रमा पर उतरने के लिए है बिल्कुल तैयार। 23 अगस्त 2023 को लगभग 18:04 बजे चन्द्रमा पर उतरेगा चन्द्रयान-3।

चन्द्रयान-3: भारत  चंद्रमा पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार। 23 अगस्त 2023 को लगभग 18:04 बजे चन्द्रमा पर उतरेगा चन्द्रयान-3। Hussaini72news/अतंरिक्ष समाचार/भारत

अगस्त 21,2023, सोमवार


चन्द्रयान-3: भारत  चंद्रमा पर उतरने के लिए बिल्कुल तैयार। 23 अगस्त 2023 को लगभग 18:04 बजे चन्द्रमा पर उतरेगा चन्द्रयान-3। 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चांद की सतह से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर चांद के चक्कर लगा रहा है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक हो चुका है और अब 23 अगस्त का इंतजार है, जब चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत इतिहास रच देगा और भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफलता हासिल की है।  रूस ने भारत के साथ ही लूना -25 चन्द्रमा पर भेजा था जो की तकनीकी खराबी के चलते क्रैश हो गया । हालांकि पहले ही रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने लूना-25 के असफल होने की आशंका जाहिर की थी।  लूना-25 का क्रैश होना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। करीब 47 साल बाद रूस ने लूना-25 को चंद्रमा पर भेजा था। इससे पता चलता है कि आपको अंतरिक्ष अन्वेषण में कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। 

अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. के. राजीव ने कहा कि असली फल चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग के बाद आएगा। रोवर के पेलोड वहां मौजूद खनिजों के प्रकार को जानने में मदद करेंगे। पहली बार हम चंद्रमा के रेजोलिथ की प्रोफाइलिंग करने जा रहे हैं। चंद्रयान-2 लैंडर अभी भी परिक्रमा कर रहा है और हमें डेटा मिल रहा है।

अमेरिका, रूस और चीन ने चांद की सतह पर सॉप्ट लैंडिंग कराने में सफलता हासिल की है लेकिन अभी तक चांद के दक्षिणी ध्रुव इलाके में किसी  देश के स्पेसक्राफ्ट ने लैंडिंग नहीं की है। भारत अगर इसमें सफल हो जाता है तो वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन जाएगा।

चांद पर एक दिन पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। यही वजह है कि चंद्रयान 3 मिशन 14 दिनों तक चांद की सतह पर रिसर्च करेगा। 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग के साथ ही लैंडर विक्रम अपना काम शुरू कर देगा। 

 इसरो (ISRO) ने  जानकारी दी है कि लैंडर मॉड्यूल के लैंडिंग से पहले इसकी आंतरिक जांच की जाएगी। इसके बाद जैसे ही 23 अगस्त को चांद पर सूरज निकलेगा, वैसे ही चांद की सतह पर लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

चांद पे लैंड होने का लाइव प्रसारण ISRO की वेबसाइट और निम्न सोशल मीडिया माध्यमो पर लाइव देखा जा सकता है।

 (1) ISRO की वेबसाइट: www.isro.gov.in 

 (2) फेसबुक: 

www.facebook.com/ISRO

 (3) यूट्यूब:

www.youtube.com/live/DLA_64yz8…

 और डीडी नेशनल टीवी पर

  23 अगस्त, 2023 , 17:27 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने