BREAKING NEWS: सपा सांसद डा शफीकुर्रहमान बर्क़ का निधन। 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस।

 






     FEBRUARY 27, 2024 TUESDAY         
     NATIONAL HUSSAINI 72 NEWS       

    संभल:       आज की सबसे बड़ी खबर यूपी के  संभल से आ रही है जहां वर्तमान सपा सांसद डा शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। आपको बता दें कि वो अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते थे। डा शफीकुर्रहमान बर्क  5 बार सांसद और 4 बार विधायक रहे हैं। 1994 में वे पहली बार संभल से सांसद बने थे। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा ने फिर से उन्हें संभल से प्रतियाशी बनाया था।

वो 94 साल के थे और काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मुरादाबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। डा शफीकुर्रहमान बर्क को उनकी ईमानदारी और बेबाकी के लिए जाना जाता है। संसद में हर मुद्दे पर उन्होंने अपनी बात बेबाकी से रखी है। संसद में वो सबसे बुजुर्ग सांसद के तौर पर जाने जाते थे। हाल ही में सपा प्रमुख अखिलेश यादव उनका हाल जानने मुरादाबाद आए थे। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दिवंगत नेता को श्रृद्धांजलि अर्पित की है। डा बर्क को समाजवादी पार्टी का एक मजबूत क़िला माना जाता था।सांसद के निधन से समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।उनके निधन से देश की राजनीति को एक अपूर्ण क्षति पहुंची है।
डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क का पार्थिव शरीर उनके आवास दीपा सराय में लाया गया है । जहां उनके हजारो समर्थक जुटे इस दौरान थाना नखासा व सदर कोतवाली पुलिस के अलावा कई थानों की पुलिस है मौजूद हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने