AMROHA NEWS: अमरोहा के सैद नगली में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा। सरकार स्वयं आयी जनता के द्वार- अभिनव कौशिक।

 











JANUARY 14, 2024 SUNDAY

   अमरोहा:         

 रविवार को अमरोहा जिले की नगर पंचायत सैद नगली  में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत सरकार व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। 

संकल्प यात्रा में सरकार के सभी विभागों के स्टाल लगाकर जनता की सभी समस्याओं का निराकरण मौक़े पर ही किया गया।  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़कबंशी, डॉ अनुकृति चौधरी चेयरपर्सन सैदनगली, भाजपा जिला महामंत्री ने सरकार की विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। योजनाओं द्वारा लाभाविन्त हुए लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र भी वितरीत किये।

जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि सरकार स्वयं चलकर आपके द्वार आयी है। इसलिए सभी लोग सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना, गरीब कल्याण योजना, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवम सभी समस्त योजनाओं का लाभ प्रत्येक लाभार्थी ग्रामवासियों को मिले ऐसे सख्त निर्देश समस्त योजनाओं से संबंधित अधिकारियों को दिए गए। 


इस मौके पर  उपजिलाधिकारी हसनपुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा,उझारी मंडल अध्यक्ष  हेम राज सैनी, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर ममता गुर्जर,भाजपा नेता मनोज शर्मा, भाजपा नेता वीर सिंह सैनी, बूथ अध्यक्ष,अधिशासी अधिकारी, एवं  समस्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम सप्लाई इंस्पेक्टर, एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि विभाग, समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त योजनाओं से संबंधित अधिकारी गण एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित भी रहे।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने