Aligarh News: कड़ाके की ठंड मे एनजीओ रोज़ेफ़ फाउंडेशन ने ग़रीब व ज़रूरतमंदों को बांटे कंबल। कंबल पाकर खुशी से खिले चेहरे।

 




  JANUARY 16, 2024 TUESDAY     

    अलीगढ़:      
                    कड़ाके की ठंड मे ग़रीब असहाय लोग परेशान हैं। एनजीओ रोज़ेफ़ ने इन लोगों की परेशानी को समझा और इन ग़रीब ज़रूरतमंदों को कंबल बांटकर मानवता का परिचय दिया है।कंबल वितरण का कार्यक्रम अलीगढ़ में मौलाना आज़ाद नगर में रोज़ेफ़ स्टडी सेंटर के कैंपस में आयोजित हुआ। 

सर्वे के आधार पे विधवा, अनाथ, असहाय लोगों को कंबल दिया गया। ये कार्यक्रम मंगलवार 16 जनवरी को मेहमान डॉ. मोहम्मद साद की उपस्थिति सम्पन्न हुआ।

 स्वयंसेवक असज़द शेरवानी, अरीब, अयान और नावेद मलिक के मेहनत के कारण ये काम संभव हो पाया। कार्यक्रम में विशेष भूमिका शबाब साहब की रही जिन्होनें कार्यक्रम को बहुत बेहतर तरीके से आयोजित किया। रोजेफ फाउंडेशन की जानिब से सभी का आभार व्यक्त किया गया। कंबल पाकर ज़रूरतमंदों लोगों के चेहरे खुशी से झूम उठे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने