खास खबर: थाना किला बरेली में आयोजित हुआ विदाई समारोह। उपनिरीक्षक रोहित सिंह सिसोदिया व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के स्थानांतरण पर फूलमाला पहनकर किया गया विदा।

 खास खबर:  थाना किला बरेली में स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह। 

  • उपनिरीक्षक रोहित सिंह सिसोदिया व उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के स्थानांतरण पर फूलमाला पहनाकर किया विदा।

 





Hussaini72News/Bareilly

November 6, 2023  Monday


बरेली: आज थाना बरेली मैं विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह नें अपने हाथों से उप निरीक्षक रोहित सिंह सिसोदिया और  उप निरीक्षक प्रदीप कुमार  के स्थानांतरण पर दोनो को माला पहनकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

थाना किला पुलिस अधिकारियों द्वारा उप निरीक्षक रोहित सिंह सिसोदिया और उप निरीक्षक प्रदीप कुमार काे भावुक होकर विदा करा गया। थाना किला के कार्यकाल में  रोहित सिंह सिसोदिया उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने निष्पक्ष  व इमानदारी से अपना कर्तव्यो का निर्वहन किया। समाज की समस्याओं को सुनकर निष्पक्ष समाधान किया। थाना किला पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनो की प्रशंसा की गयी। 

कार्यक्रम में उप निरीक्षक राजकुमार सिंह, उपनिरिक्षक अहमद अली, उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम राजेश कुमार व अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।


बरेली से हुसैनी 72 News के लिए तकी़ रज़ा की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने