संभल: असमोली की शबाना अली को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022।

असमोली की शबाना अली को मिलेगा 'राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022'।



Hussaini72News/बेसिकशिक्षा/UPTeacherAward

अगस्त 31,2023 बृहस्पतिवार

संभल :   असमोली ब्लाॅक के मदाला फत्तेपुर के जूनियर हाईस्कूल की सहायक अध्यापिका शबाना को उनके शिक्षा के प्रति समर्पण व  बेहतर काम के लिए   'राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022' मिलने जा रहा है। शबाना ने अपने स्कूल में बहुत से एैसे कार्य कराये जो दूसरे शिक्षकों के लिए नज़ीर बन गये। शबाना की सोच हमेशा से ही कुछ अलग करने की रही है। इस सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने खर्च पर सीमेंटेंड एजूकेशन पार्क (Education Park) बनवाया।किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों को इसी 'एजूकेशन पार्क' की सहायता से रूचिपूर्ण व ज्ञानवर्धक शिक्षा दी जाती है।

बच्चों को टीचिंग लर्निंग मेटेरियल (TLM) के अलावा खेल खेल में पढाने में भी शबाना को महारथ हासिल है। इस सरकारी स्कूल में बच्चों को आधुनिक तरीकों व प्रैक्टिकल के जरिए गणित व विज्ञान की शिक्षा दी जाती है। 

यह स्कूल उस इलाके के सबसे बड़े स्कूलो में शुमार है। इस स्कूल मे 542 बच्चें तथा चार शिक्षक हैं। इस विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बहुत अच्छा है जिसके कारण ये उस इलाके के काॅंवेट स्कूलो को पछाड़ता नज़र आता है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने