BREAKING NEWS: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया वरिष्ठ नागरिक सम्मान।

   BREAKING NEWS:        

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने किया वरिष्ठ नागरिक सम्मान।

  • प्रांतीय महामंत्री ने मनोनीत कार्यकारिणी पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र। 



    बरेली:              उपजा प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। संस्था के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र वीनू सिन्हा, प्रांतीय महामंत्री विपिन जौहरी, जिलाध्यक्ष मुकेश सक्सेना, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिला महासचिव आशीष जौहरी एवं कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। ततपश्चात मीरा मोहन, प्रीति सक्सेना, अरुणिमा सिन्हा ने चित्रगुप्त वंदना प्रस्तुत की। 

संस्था की आख्या महासचिव आशीष जौहरी ने प्रस्तुत की। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिक जगदीश चन्द्र सक्सेना, अजय खरे, ब्रजमोहन सक्सेना, शिवकुमार वरतरिया, मधुलता वरतरिया, अविनाश सक्सेना, संतोष कुमार सक्सेना, वी पी सक्सेना आदि को शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। संस्था के प्रांतीय महामंत्री ने मनोनीत पदाधिकारियों को मनोयन पत्र वितरित किए।

 मीरा मोहन को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया एवं जिला सचिव अतुल सक्सेना कातिब को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र वीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष अशोक सक्सेना, दीपक सहाय, विजय बब्बल, हिमांशु सक्सेना, आशीष जौहरी, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, शिवाजी सक्सेना, प्रीति सक्सेना, अरुणिमा सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

   रिपोर्ट: तकी़ रज़ा     

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने