Breaking News: एसडीओ नजमे हैदर ने प्रतिष्ठित नेशनल कन्वेंशन फार क्वालिटी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे जीता प्लेटिनम अवार्ड।

  Breaking News:  एसडीओ नजमे हैदर ने प्रतिष्ठित नेशनल कन्वेंशन फार क्वालिटी के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता मे जीता प्लेटिनम अवार्ड।




    NH72NEWS/Delhi       
    JANUARY 11, 2023 THURSDAY     


   दिल्ली:           देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल कन्वेंशन फार क्वालिटी द्वारा महाराष्ट्र के नागपुर शहर में  4 से 7 जनवरी 2024 को एक
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेफ्टी विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सम्पूर्ण भारत की प्रतिष्ठित कम्पनियों ने प्रतिभाग किया।

इस कार्यक्रम मे केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सैद नगली निवासी और दिल्ली विद्युत विभाग में कार्यरत एसडीओ नजमे हैदर (बीएसईएस) ने एक आधुनिक विधुत उपकरण बनाकर प्लेटिनम अवार्ड जीता। 

एसडीओ नजमे हैदर ने बताया कि उनकी टीम ने एक विघुत उपकरण बनाया है जिस के यूज करने से बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को कम से कम किया जा सकता है। उनको इस कार्य के लिए सभी से सराहना मिली और उनको प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया। एसडीओ नजमे हैदर को अवार्ड मिलने पर उनके गांव सैद नगली में जश्न का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने