Breaking News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पांच इतिहासकारों का भारतीय इतिहास कांग्रेस (IHC) में चयन।

   Breaking News:       

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पांच इतिहासकारों का भारतीय इतिहास कांग्रेस (IHC) में चयन। 

NH72NEWS/AMU
JANUARY 8,2024 MONDAY


अलीगढ़:   अभी हाल ही मे काकतीय विश्वविद्यालय वारंगल, तेलंगाना में आयोजित भारतीय इतिहास कांग्रेस (IHC) के 82वें सत्र के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पांच इतिहासकारों का चयन भारतीय इतिहास कांग्रेस में किया गया है। प्रोफेसर सैयद अली नदीम रेजावी को भारतीय इतिहास कांग्रेस (आईएचसी) के सचिव के रूप में फिर से चुना गया है। वही प्रोफेसर शिरीन मूसवी को उपाध्यक्ष, प्रोफेसर एस जाबिर रजा को कोषाध्यक्ष और प्रोफेसर मानवेंद्र कुमार पुंढीर को संयुक्त सचिव चुना गया है।

 प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब, एएमयू में प्रोफेसर एमेरिटस को IHC के कार्यकारी सदस्य के रूप में निर्विरोध चुना गया। प्रोफेसर हबीब ने रीकंस्ट्रक्टिंग इंडियन इकोनॉमिक हिस्ट्री नामक पैनल के दौरान मुख्य भाषण दिया।
 पांच इतिहासकारों का चयन भारतीय इतिहास कांग्रेस मे शामिल होने पर एएमयू के लिए बड़ी उपलब्धि एंव गर्व की बात है।
आईएचसी के तीन दिवसीय सत्र में 6 खंडों के तहत शोध पत्रों की प्रस्तुति शामिल थी: प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक, भारत के अलावा अन्य देश, पुरातत्व और समकालीन भारतीय इतिहास, जिसमें तीन दिनों की अवधि में 1070 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए थे।

 गौरतलब है कि भारतीय इतिहास कांग्रेस न केवल भारत, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के पेशेवर इतिहासकारों की सबसे बड़ी संस्था है। इसकी स्थापना 1935-36 में इलाहाबाद में हुई तथा पुणे में इसका पहला सत्र हुआ। पूरे उपमहाद्वीप से इसके हजारों सदस्य है।


 

 जनसंपर्क कार्यालय

 अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने