बड़ी खबर: बरेली में गरीब शक्ति दल ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन। कहा बरेली व उत्तर प्रदेश के नगर निगम कार्यालय अवैध वसूली के सबसे बड़े अड्डे। फर्जी म्यूटेशन को किया जाए खारिज।







                     खबर की वीडियो यहां देखे।

   JANUARY 18,2024 THURSDAY            


    बरेली                   
बरेली मे आज गरीब शक्ति दल के पदाधिकारियों ने तहसील के साथ साथ नगर निगम के खिलाफ भी मोर्चा खोल रखा है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 17 जनवरी को हिंदुस्तान समाचार पत्र में हुए प्रकाशन "यदि कर नहीं दिया तो होगा बकायदारो का टीवी फ्रिज कूलर आदि सामान कुर्क" जिसके लिए बरेली नगर निगम ने 122 बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए हैं। 

प्रकाशन को देखते हुए गरीब शक्ति दल के पदाधिकारीयों ने मनोज विकट के नेतृत्व में एक ज्ञापन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ नगर एवं विकास मंत्री और बरेली के अधिकारियों को देते हुए बरेली की जिलाधिकारी  को सौपा है। ज्ञापन में बरेली नगर निगम के फरमान को खारिज करने व रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में नगर निगम बरेली व प्रदेश के अन्य जिलों में नगर निगमों द्वारा जनता को डेंगू , वायरल बुखार व कोरोना संक्रमण जैसे संकट काल में आर्थिक संकट की स्थिति का सामना कर रही जनता कर के नाम पर अवैध वसूली ब कुर्की जैसे फरमान को मौलिक अधिकारों का हनन व संविधान का उल्लंघन करार दिया है। 

गरीबों के नेता मनोज विकट ने कहा-जहां एक ओर बरेली को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायत है वहीं दूसरी ओर अयोध्या में भगवान श्री राम जी की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  योगी जी की वजह से संपन्न हुआ है। जो स्थल विश्व विख्यात ऐतिहासिक स्थल है, जहां से संपूर्ण भारतवर्ष मे भारत वासियों के लिए राम जी की तरह उनके आदर्शों पर चलने की शिक्षा मिलने का संदेश केंद्र बनेगा, वहीं बरेली व अन्य जिलों की नगर निगम  के अधिकारियों द्वारा क्षेत्रवासियों के साथ फिल्मी स्टाइल मे नंगा नाच उनके घरेलू सामान की कुर्की का फरमान जारी करके 'कर' वसूलने की धमकी दी जा रही है। नेताजी ने कहा बरेली नगर निगम का ऐसा घटनाक्रम समाज में शर्मनाक है।

 ऐसे ही घटनाक्रम प्रदेश के अन्य जिलों में भी होने की  सूचना है जिसका विरोध करते हुए गरीबों के नेता ने नगर निगम का एक बड़ा खुलासा किया है। ज़िले की छोटी सरकारों द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाली संपत्तियों व भवनओं की म्यूटेशन प्रक्रिया संपूर्ण नहीं की है। आज भी बरेली व अन्य जिलों में मकान लावारिस बने हुए तथा जो म्यूटेशन पूर्व वर्षों मैं हुए हैं वह बिना स्वामित्व दस्तावेज व फोटो पहचान पत्र लिए किए गए हैं।  जिनको गरीब शक्ति दल फर्जी मानता है तथा आज ज्ञापन के माध्यम से गरीब दल के पदाधिकारीयों ने 'कर' निर्धारण सूची में संपत्ति फोटो व मकान  संख्या के साथ ग्रह स्वामी का फोटो ऑनलाइन किए जाने की मांग की है। तथा नगर निगम अधिनियम 1959 के धारा 207 से 213 का घोर उल्लंघन का रूप लगाते हुए नेताजी ने उदाहरण  पेश किया है।  मणिनाथ के भवन संख्या 141 का हवाला देते हुए बताया बताया है कि इस नंबर पर जो प्राइवेट स्कूल का नाम दर्ज है तथा जगदीश विकट पत्रकार  की वर्ष 1938 ई- बैनामा संपत्ति है, उस स्कूल के नाम से आज तक बरेली समेत प्रदेश के किसी भी जिले में कोई संपत्ति खरीद नहीं की गई है और ना ही किसी व्यक्ति द्वारा दान की गई है। ऐसे में जो  म्यूटेशन चल रहा है वह पूर्णता फर्जी है जिसका विरोध जताते हुए गरीब दल के पदाधिकारीयों ने बरेली में नगर निगम के द्वारा 122 बकायदारो की 'कर' जमा न करने पर उनके घरेलू सामान फ्रिज कूलर आदि को कुर्क करने के फरमान  सार्वजनिक सूचना को जनता के मौलिक अधिकारों को हनन होना बताया है। 

ज्ञापन के माध्यम से गरीब दल के पदाधिकारीयों ने बरेली नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए चेतावनी देते हुए, उत्तर प्रदेश के शासनादेश संख्या 1435 /2000 / नगर निगम अधिनियम 1959 का हवाला देते हुए, कुर्की जैसे फरमान को तत्काल रोकने की मांग को उठाया है। इसके अलावा जो नगर निगम की कर निर्धारण सूची में जो म्यूटेशन चल रहे हैं उनको पुनः सर्वे कराकर नगर निगम के सीमांतर्गत लेते हुए आवंटित संख्याएं हर मकान पर दर्ज की जाए तथा ऑनलाइन कर निर्धारण सूची में गृह स्वामियों के आधार कार्ड से लिंक करते हुए स्वामित्व दस्तावेज व संपत्ति फोटो  को भी अपडेट किया जाए।  ज्ञापन देने वालों में मनोज विकट के साथ जिला अध्यक्ष राधेश्याम, संजीव सागर, मोहम्मद रफी, यासीन, रुखसाना भूपेंद्र, मोहम्मद इरफान समेत कई लोग मौजूद रहे।

  रिपोर्ट: तकी़ रज़ा          

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने