Breaking News: तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न।भाजपा ज़िला महामंत्री अभिनव कौशिक ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी छोड़कर मनाया जश्न।

 Breaking News:  तीन राज्यों में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न।

  • सैद नगली मे भाजपा ज़िला महामंत्री अभिनव कौशिक ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी छोड़कर मनाया जश्न।

Hussaini72News/Amroha
DECEMBER 3, 2023 SUNDAY





सैद नगली:  पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावो में से चार राज्यों की मतगणना रविवार को समाप्त हो गई। इन चार राज्यों में से तीन राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश व  छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचण्ड जीत मिली है, जबकि एक राज्य तेलंगाना में कांग्रेस  को जीत मिली है। भाजपा की प्रचंड जीत पर देश की राजधानी दिल्ली व उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। 

वही अमरोहा जिले की नगर पंचायत सैदनगली  में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व सभासदों ने जीत का जश्न मनाया। भाजपा ज़िला महामंत्री अभिनव कौशिक ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी छोड़कर जीत का जश्नन मनाया।

 इस अवसर पर अमित भाटी सभासद, मेहरबान सभासद, राशिद नदीम सभासद, अवनीश शर्मा, सरदार जगतपाल सिंह, नीटू भाटी, जगपाल गुर्जर, मनोज चौधरी, सविंदर चौधरी, रणवीर सिंह, नहीम चौधरी, दयानंद चौधरी, प्रमीत श्रीमाली, व भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सैद नगली से हुसैनी 72 न्यूज़ की रिपोर्ट। 

खबरों के लिए सम्पर्क करें। 7906900329



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने