अमरोहा ब्रेकिंग: आने वाला दौर कम्प्यूटर का, नौजवान ज़्यादा से ज़्यादा कम्प्यूटर की तालीम हासिल करे- मौलाना रईस अहमद जारचवी।

 अमरोहा ब्रेकिंग: आने वाला दौर कम्प्यूटर का, नौजवान ज़्यादा से ज़्यादा कम्प्यूटर की तालीम हासिल करे- मौलाना रईस अहमद जारचवी।




                          वीडियो यहां देखें।


NH72News/AMROHA
DECEMBER 22, 2023 FRIDAY


सैद नगली: शुक्रवार को नगर पंचायत के मौहल्ला सादात के दादे वाली इमामबारगाह मे मरहूम डा मौहम्मद रज़ा की अहलिया इफ्तेखार फातिमा उर्फ शमीम जै़हरा की नौमाही की मजलिस मुनक्किद की गयी।  मजलिस में मर्सियाख्वानी डा लईक़ हैदर व हमनवा ने की। मजलिस को खिताब देहली से तशरीफ़ लाए मौलाना रईस अहमद जारचवी साहब ने किया।


मौलाना ने मजलिस को खिताब करते हुए कहा कि लोग अपनी पूरी जिंदगी इत्मीनान की तलाश में रहते हैं पर इत्मीनान नहीं मिलता। इंसान चाहे कितनी दौलत कमा ले पर वो इत्मीनान नहीं खरीद सकता। इत्मीनान उसको ही मिलेगा जो ईमान रखता हो। जितना इंसान का ईमान पुख्ता होगा उसको उतना इत्मीनान मिलता जाएगा। मजलिस के आखिर में मौलाना ने करबला का जिक्र करते हुए शोहदाऐ करबला को खिराजे अकीदत पेश की। 
"नेशनल हुसैनी 72 न्यूज़ चैनल" के साथ एक एक्सक्लुसिव इंटरव्यू  में मौलाना ने नौजवानों को आला तालीम हासिल करने की अपील की। उन्होंने कहा आने वाला दौर कम्प्यूटर का दौर है।नौजवान ज्यादा से ज्यादा कम्प्यूटर की तालीम को तवज्जो दे। 


इमाम बारगाह में हुईं मजलिस में  एडवोकेट इमरान मुर्तजा, मैनेजर जर्रार मेहंदी, हसन मेहंदी, जावेद मुर्तजा, डा समर रज़ा, सदफ रज़ा, मोहम्मद नबी, डा मौ जाफर,  फिरोज़ हैदर, मास्टर अरशद रज़ा,डा केसर बाकरी, मोहम्मद स्वालेह, रियाजुल हसन, मौहम्मद हैदर, मुज़म्मिल हुसैन, नसीमुल हसन, डा अहमद मुर्तजा, मौहम्मद अब्बास, अली हैदर रिज़वी, खुर्शीद हुसैन, खलीक हैदर, तनवीर अब्बास, कल्बे अब्बास, गुलाम अब्बास, रिजवान हैदर आदि लोगों ने शिरकत की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने