संभल: भव्य होगी इस बार भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभायात्रा,बाल्मीकि समाज ने सभा कर लिया निर्णय।

संभल न्यूज़:  भव्य होगी इस बार भगवान महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव की शोभायात्रा, बाल्मीकि समाज ने सभा कर लिया निर्णय। 





Hussaini72News/संभल

September 17, 2023


संभल:   आज रविवार को मौहल्ला होज भदेसराय में बाल्मीकि युवा मंच, संभल की एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में वाल्मीकि समाज की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 28 अक्टूबर की शाम को भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव की भव्य शोभायात्रा बहुत धूमधाम से निकाली जायेगी। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रकट उत्सव शोभायात्रा सम्बंधित सभी तैयारियाँ संगठन द्वारा पूर्ण कर ली गई है। आगे उन्होंने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की सभी कमियों को दूर कर लिया जायेगा।

सभा मे संगठन के सभी सदस्यों ने बारी-बारी से अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभा को  सुमंत कुमार ने संबोधित किया। सभा में सुरेश सरपंच जी, दीपेश कुमार, रोहित सिंह वाल्मीकि, मोनू कुमार एडवोकेट, अनुज राजौरिया, रामौत्तर मरौठिया, रोहित कुमार, संदीप कुमार, कौशल पाथुरिया, अभिषेक, हरिदास जी, लोकेश मुल्तानी, संदीप पारछे, सोनू पारछे, आयुष भन्डारी, नीरज कुमार, आखिन्द्र आनंद शेखर, मोनू तुषार, नवनीत, सूरज वाल्मीकि, सचिन वाल्मीकि, राहुल, चमन, प्रदीप कुमार, कन्हैया, अजय कुमार, आलोक भारती, मनोज कुमार आदि सदस्य मौजूद रहे।


Note:  SHARE | SUBSCRIBE 

न्यूज़ को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें और राइट साइड में बैल आइकन को दबाकर कर इस पाॅर्टल को सब्सक्राइब करें ले।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने